फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक पर केरोसिन डाल जिंदा जलाने का प्रयास

युवक पर केरोसिन डाल जिंदा जलाने का प्रयास

Wed, 03 Apr 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवक पर केरोसिन डाल जिंदा जलाने का प्रयास
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कालोनी निवासी युवक ने ग्राम खेड़ा के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट में युवक की मां चुटहिल हुई है। पीड़ित ने शाहाबाद कोतवाली पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी निवासी शिवा (25) पुत्र बालकराम जूता-चप्पल गांठने का काम करता है। शिवा का आरोप है कि सोमवार शाम वह मां मीना के साथ घर पर ही था। इसी दौरान पुराने विवाद में ग्राम खेड़ा निवासी चार लोग घर में घुस आए। शिवा को लाठी डंडे से पीटा और बीच-बचाव करने आई मां मीना को भी धक्का दे दिया, जिससे उसके दांत टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने शिवा पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। किसी तरह अन्य लोगों ने आग बुझाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया। शिवा का आरोप है कि शाहाबाद कोतवाली में उसकी मां घटना की तहरीर लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनीं और भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि कोई तहरीर लेकर उनके पास नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed