फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बोलेरो ने तीन को टक्कर मारी, एक की मौत

बोलेरो ने तीन को टक्कर मारी, एक की मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो ने तीन को टक्कर मारी, एक की मौत
हरपालपुर। भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसी बोलेरो से अन्य स्थानों पर हुए हादसे में दो महिला समेत एक लोग घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने कस्बे में बड़ागांव रोड पर पलिया तिराहा निवासी सोनी (50) पत्नी अभिनंदन को टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर बोलेरो ने बाइक सवार युवक अरविंद (35) पुत्र मंगू निवासी ग्राम दहेलिया थाना अरवल व इसके बाद मलौथा चौराहा पर गांव निवासी मंजू (38) पत्नी महेंद्र को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने नशे में धुत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


इधर हादसे के बाद तीनों घायलों को सीएचसी ले जा गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट न लगाए होने के चलते अरविंद के सिर में गंभीर चोट आई थी। इधर जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजनों ने रात में ही चिकित्सकों की सलाह पर अरविंद को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि अरविंद विवाहित था। उसकी एक बेटी भी है। बताया कि अरविंद के भाई रिंकू की 27 फरवरी को शादी होनी है। बुधवार की शाम वह मलौथा निवासी रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed