फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   नाबालिग से छेड़छाड़ में पांच साल की सजा

नाबालिग से छेड़छाड़ में पांच साल की सजा

Thu, 05 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ में पांच साल की सजा
नाबालिग से छेड़छाड़ में पांच साल की सजा
विज्ञापन

हरदोई (ब्यूरो)। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अलका श्रीवास्तव ने बुधवार को लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पांच साल कैद और बीस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।

कोतवाली शहर थाना क्षेत्र निवासी वादी के घर पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पुराबहादुर गांव निवासी आनंद कुमार पाल किराये पर रहता था। वादी के घर पर उसकी नौ साल की पुत्री थी। 16 दिसंबर 2014 को वादी घर आई तो देखा कि आनंद कुमार उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार अग्निहोत्री ने की। अदालत में दुष्कर्म का आरोप सिद्ध नहीं हो पाया। कोर्ट ने आरोपी को नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के अपराध में दोषी करार देकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed