फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   बैंककर्मी बता किसान के खाते से 25 हजार उड़ाए

बैंककर्मी बता किसान के खाते से 25 हजार उड़ाए

Sun, 10 Feb 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैंककर्मी बता किसान के खाते से 25 हजार उड़ाए
हरदोई। साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर किसान के खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के भावपुरवा गांव निवासी हरिद्वारीलाल खेती करता है। उसका बिलग्राम कस्बा स्थित बैंक आफ इंडिया में खाता है। कोतवाली में तहरीर देकर उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके मोबाइल पर एक कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने खुद को बैंक आफ इंडिया बिलग्राम का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसके खाते का पुराना ओटीपी कोड नंबर मांगा। हरिद्वारी ने कोड बता दिया। फोन कटने के कुछ देर बाद ही उसके पास खाते से 25 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया साइबर ठगों ने खाते से रुपये निकाले हैं। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed