फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाई को कमरे में बंधक बना पिटाई कर बांका मारा

भाई को कमरे में बंधक बना पिटाई कर बांका मारा

Thu, 09 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
भाई को कमरे में बंधक  बना पिटाई कर बांका मारा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने गए भाई को बड़े भाई ने पीटकर बांका मार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

लोनार थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव निवासी महिपाल के दो पुत्र लालू व जगरूप (30) हैं। उसके पास गांव में दो मकान हैं। पक्के मकान में वह बड़े बेटे लालू के साथ रहता है। जबकि जगरूप कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता है। बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने की कगार पर आ गया है। जगरूप पक्के मकान में रहने के लिए कमरा मांग रहा था। भाई उसे कमरा देने को राजी नहीं था। मंगलवार रात 10 बजे के करीब वह पक्के मकान में बाइक खड़ी करने गया था। जहां पर दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर लालू ने कमरे में जगरूप को बांधकर पीट दिया। विरोध करने पर उसके सिर पर बांका मार दिया। खून से लथपथ होने पर दरवाजे के बाहर डालकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी यूपी 100 को दी। बुधवार सुबह पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया मामला संज्ञान में है। दोनों भाईयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


भाई को पीटकर बांका मारा
- पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने गया था पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed