फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चेन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को दबोचा

चेन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को दबोचा

Mon, 04 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
चेन छीन कर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति के गले से चेन उड़ा दी। शोर मचाने पर लोगों ने दबोच लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली में रखा है। कोतवाल ने छानबीन कर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह का शहर में सांडी रोड पर प्लाट है। सोमवार सुबह करीब 12:30 बजे वह बाइक से प्लाट पर जाने के लिए निकले थे कि सांडी रोड पर पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन नोच ली। चेन हाथ में आते ही चालक ने बाइक को सांडी की तरफ दौड़ा दिया। महेंद्र ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। सामने ट्रक आने की वजह से बाइक सवार फंस गए। तभी पीछे से पहुंचे महेंद्र ने एक को धर दबोचा और शोर मचाया। इस पर राहगीर जुट गए और दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाल ेकर दिया। महेंद्र ने बताया कि बदमाशों के पास से चेन बरामद हुई थी। वह कोतवाली पहुंचा था तहरीर दी थी और चेन भी पुलिस को सौंप दी थी। महेंद्र ने बताया कि कोतवाल ने हिरासत में लिए गए बाइक सवार युवकों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे क ी कार्रवाई की बात कही थी। महेंद्र के अनुसार चेन छीन कर भाग रहे बदमाश चांद बेहटा के निवासी हैं। वारदात के दौरान दोनों ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- चेन छीन भाग रहे बाइक सवारों को दबोचा
- मोहल्ला सुभाष नगर निवासी है पीड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed