{"_id":"5bc0dd0ebdec22695c1f4c90","slug":"121539366158-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख के नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख के नकदी जेवर चोरी
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नौशहरा में घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवर चोरी कर लिए।
नौशहरा निवासी मनीष पुत्र सुरेश लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। तीन दिन पहले वह परिवार के साथ सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर स्थित ससुराल गए थे। शुक्रवार सुबह मनीष के पड़ोसियों ने घर का पिछला दरवाजा खुला देखा तो मनीष को फोन पर सूचना दी। मनीष मौके पर आए तो देखा कि घर के दो कमरों का ताला टूटा था। चोरों ने बक्से में रखे 17 हजार रुपये और दो लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी मनीष ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।