फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   खुफिया तंत्र की मदद से डकैतों का लगाएं सुराग

खुफिया तंत्र की मदद से डकैतों का लगाएं सुराग

Sat, 06 Apr 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खुफिया तंत्र की मदद से डकैतों का लगाएं सुराग
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम लखनौर में गुुरुवार रात आरएसएस के पूर्व प्रचारक के घर में घुड़सवार बदमाशों द्वारा लूटपाट करने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए खुफिया तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित को मदद का अश्वासन दिया।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना ग्राम लखनौर निवासी महेशचंद्र मिश्रा संघ के पूर्व प्रचारक व लोकतंत्र सेनानी है। वह गांव में बने रामलीला आश्रम में रहते हैं। घर में पुत्र ज्ञानेंद्र परिवार के साथ रहता है। गुरुवार रात असलहों से लैस घुड़सवार छह बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया था। छत के रास्ते से अंदर आए दो बदमाशों ने ज्ञानेंद्र के हाथ बांध दिए थे। चार बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़कर लूटपाट की। ज्ञानेंद्र की पत्नी रोली को असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने किरकिरी से बचने के लिए चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। दूसरे दिन भी घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल रहा। शनिवार सुबह एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पीड़ित ज्ञानेंद्र से किसी से रंजिश होने या शक होने की जानकारी ली। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed