फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कोटेदार के घर के पास से पकड़ी राशन लदी ट्राली

कोटेदार के घर के पास से पकड़ी राशन लदी ट्राली

Thu, 14 Mar 2019 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार के घर के पास से पकड़ी राशन लदी ट्राली
बिलग्राम। कटरी छिबरामऊ में मंगलवार शाम ग्रामीणों ने कोटेदार के घर के पास से सरकारी अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली रोक ली और जमकर हंगामा किया। उन्होंने कोटेदार पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। प्रधान से जानकारी मिलने के बाद पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बरामद राशन प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कटरी छिबरामऊ के मजरा चौधीपुरवा के ग्रामीणों ने मंगलवार शाम मजरा मोहन पुरवा निवासी कोटेदार के घर के पास सरकारी राशन की कालाबाजारी की आशंका में अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। राजमंगल, सुरेश, श्रीपाल, रामअवतार, प्रमोद, मनोज, जकड़ू, माधव, छोटे, किशोर, स्वामी दयाल, सर्वजीत व लालाराम आदि ने आरोप लगाया कि राशन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी की कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के हंगामा मचाने पर प्रधान अचल सिंह ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस व पूर्ति विभाग को दी। कोतवाल अमरजीत सिंह व पूर्ति निरीक्षक अमित चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच की। ट्राली में 44 सरकारी बोरियों में भरा 22 क्विंटल गेहूं व चार बोरी मक्का बरामद हुआ। साथ ही फुटकर में भी राशन लदा मिला। पूर्ति निरीक्षक के मांगने पर कोटेदार सुंदरलाल स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सके। बताया कि रजिस्टर मुंशी के पास है। अभिलेख उपलब्ध न होने पर पूर्ति निरीक्षक ने बरामद माल प्रधान अचल सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया। पूर्ति निरीक्षक ने बुधवार को गांव जाकर कोटेदार के स्टॉक की जांच की। एसडीएम बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। स्टॉक के सत्यापन में गड़बड़ी मिली है। पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed