{"_id":"5c6d94f6bdec227398365d40","slug":"11550685430-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के आदेश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि सोमवार को उसकी 13 वर्षीय पुत्री ग्राम गोरिया में मवेशी चरा रही थी। तभी वहां आए चकौती खुर्द गांव निवासी शेर सिंह पुत्र छोटेलाल ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने बताया कि पड़ोस का गांव गोरिया हरपालपुर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए घटना के बाद वह बेटी के साथ हरपालपुर थाने गया और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया था। बुधवार को पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।