{"_id":"5c43620cbdec2226154d0354","slug":"11547919884-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात चोरों ने गन्ना सेंटर को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। सिकरोहरी गन्ना सेंटर पर मौजूद दोनों चौकीदारों को शुक्रवार रात लुटेरों ने असलहा दिखाकर बंधक बनाया और सेंटर के बांट व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चौकीदार ने शनिवार को घटना की तहरीर दी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित चौकीदार पट्टेलाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे डाले से पहुंचे पांच लुटेरों ने सिकरोहरी गन्ना सेंटर पर धावा बोल दिया। नाजायज असलहों से लेस लुटेरों ने वहां मौजूद चौकीदार पट्टेलाल पुत्र भीखम निवासी उदयपुर मजरा सिकरोहरी और राम कुमार पुत्र परसादी निवासी रूसी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई कर दी। चौकीदार के अनुसार लुटेरे वहां रखे 10 क्विंटल बांट, टार्च, तिरपाल व सेंटर पर खड़े ट्रैक्टर का पटिया खोलकर डाले में लादकर पूरब दिशा की ओर चले गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 व स्थानीय पुलिस ने रात में ही मौके का जायजा लिया। प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप त्रिपाठी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।