{"_id":"5b44f8634f1c1bc6248b5a24","slug":"11531246691-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर नकदी सहित तीन लाख का माल पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर नकदी सहित तीन लाख का माल पार
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मांझ में चोरों ने घर से नगदी सहित तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मांझ निवासी मुन्नीलाल पुत्र राम खेलावन सोमवार रात छत पर सो रहा था। मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर चोर घर में घुस आए और कमरे में रखे पांच छोटे बक्से उठा ले गए। मंगलवार सुबह मुन्नीलाल की पत्नी राजकुमारी नीचे गई तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गई। कमरे में रखे बक्से गायब थे। मकान से कुछ दूरी पर खेत में खाली बक्से पड़े मिलेे।
मुन्नीलाल ने बताया कि चोर घर से 25 हजार रुपये नगद, उनकी पत्नी की झुमकी, लौंग, पायल और बहू की एक जोड़ी पायल, मांगबेदी, नथुनी, करधनी, सोने की दो अंगूठी सहित तीन लाख का माल उठा ले गए। थानाध्यक्ष अतरौली दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
घर से नगदी और सामान चोरी
- सोते रहे परिजन, माल ले गए चोर
- खेत में खाली पड़े मिले बक्से