फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चेक पर फ र्जी हस्ताक्षर कर महिला के खाते से निकाले 2 लाख

चेक पर फ र्जी हस्ताक्षर कर महिला के खाते से निकाले 2 लाख

Sun, 20 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चेक पर फ र्जी हस्ताक्षर कर महिला के खाते से निकाले 2 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
महिला की चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर युवक ने उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। महिला के मोबाइल पर मैसेज आने पर खाते से रुपये निकलने की जानकारी हुई। पीड़िता ने बैंक पहुंचकर खाते से रुपये निकाले जाने की शिकायत शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच कर चेक से रुपये निकाले जाने की जानकारी दी। पीड़िता ने माधौगंज थाने में गांव निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ गंाव निवासी सुनील शुक्ला की पत्नी सुमन शुक्ला का माधौगंज कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उसके खाते की चेक बुक भी है। सुमन चेक बुक से ही लेनदेन करती है। उसने बताया गांव निवासी अरविंद तिवारी का बैंक में आना-जाना रहता है । जिसके चलते कई बार वह अरविंद के साथ बैंक से रुपये लेने गई थी। 6 अगस्त को घर से चेक बुक लेकर बैंक से रुपया निकालने गई थी। अरविंद वहीं पर मौजूद था, उसके हाथ किसी तरीके से खाली चेक उसके हाथ लग गया। अरविंद ने 7 अगस्त को चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उसके खाते से 2 लाख रुपये निकाल लिए, इसकी जानकारी सुमन को उस समय हुई, जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। बैंक की तरफ से मैसेज आने पर उसने परिजनों को दिखाया। शाखा प्रबंधक ने खाता की जांचकर उसे चेक से रुपये निकाले जाने की जानकारी देकर टरका दिया। एसओ राजीव सिंह ने बताया मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- चेक पर फ र्जी हस्ताक्षर कर खाते से निकाले दो लाख
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी है पीड़ित महिला
- माधौगंज कस्बा स्थित पीएनबी की शाखा में है खाताधारक
- पुलिस ने गांव निवासी युवक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed