फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   विवाद के बाद हत्या किए जाने का आरोप

विवाद के बाद हत्या किए जाने का आरोप

Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
विवाद के बाद हत्या किए जाने का आरोप
हरदोई। शनिवार को बेनीगंज के ग्राम गेंगलापुर के पास मिले अधेड़ के शव का पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराया। बेटे ने अज्ञात लोगों पर विवाद के बाद मारपीट कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर घर से नौटंकी देखने जाने की बात कहकर निकले बेनीगंज के ग्राम बहादुरपुर निवासी रामसेवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव गेंगलापुर गांव के पास मिला था। परिजनों ने रामसेवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिलने की बात कही है। बेटे लालाराम ने बताया कि पिता के घर से निकलने के कुछ देर बाद मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। फोन करने वाले ने पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। जब वह परिजनों के साथ गेंगलापुर जा रहा था तो रास्ते में झाबर किनारे पिता का शव पड़ा मिला। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed