फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   चेरे भाइयों की मौत के बाद गांव में छाया मातम

चेरे भाइयों की मौत के बाद गांव में छाया मातम

Sat, 09 Mar 2019 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
चेरे भाइयों की मौत के बाद गांव में छाया मातम
सवजायजपुर। लोनार कोतवाली क्षेत्र के खंडोवा मिर्जापुर मजरा निवासी दो चचेरे भाइयों की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव ले जाए। पूरे गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

लोनार के ग्राम खंडोवा मिर्जापुर मजरा सिलवारी निवासी संतोष (24) पुत्र सुरेश व उसका चचेरा भाई राजीव (22) पुत्र रामनिवास गुरुवार की रात बदरुद्दीनपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। देर शाम सिलवारी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। घटना की खबर मिलते ही बदहवास परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि संतोष के तीन भाई और दो बहनें हैं। वह विवाहित था। लगभग एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया कि राजीव भी विवाहित था, उसकी तीन बेटियां रुचि, अंजली व कामिनी एवं बेटा राज है। बताया कि दोनों मेहनत मजदूरी करते थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव ले जाए गए। शवों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed