फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मुखबिरी के शक में चौकीदार को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

मुखबिरी के शक में चौकीदार को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुखबिरी के शक में चौकीदार को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
हरियावां। कच्ची शराब बनाए जाने के मामले में मुखबिरी करने के शक में चिरैयाझाला निवासी युवक ने साथियों के साथ मिलकर चौकीदार को पीट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बिना कागजात की बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदी निवासी चौकीदार सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि रविवार रात वह थाने से ड्यूटी कर घर वापस जा रहा था। रास्ते में चिरैयाझाला गांव के पास उसे युवक ने दो साथियों के साथ रोक लिया। उन्होंने चौकीदार पर एक सप्ताह पूर्व गांव में कच्ची शराब बनाने में की गई छापेमारी के मामले में मुखबिरी करने का आरोप लगा गाली गलौज की। विरोध पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। सुनील ने बताया कि इस बीच उसने यूपी 100 को फोन कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक भी बरामद की गई, जिसके अभिलेख नहीं मिले। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed