{"_id":"5b8987a542c7927c4532f370","slug":"111535739813-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की पत्नी के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी की पत्नी के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहानी। कस्बे के एक मोहल्ले में किराये पर रह रही फौजी की पत्नी ने युवक और उसके रिश्तेदार के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति फौजी हैं। वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। वह पिहानी कस्बे के एक मोहल्ले में किराये पर रहती है। बताया कि गुरुवार रात कोतवाली शहर हरदोई के ग्राम नानकगंज झाला निवासी अयाज अहमद उर्फ कपिल पुत्र लियाकत हुसैन अपने बहनोई इश्तियाक पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला मुरीदखानी कोतवाली पिहानी के साथ उसके घर में घुस आया। इश्तियाक तमंचा लिए कमरे के दरवाजे पर खड़ा रहा और अयाज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच उसके देवर और अन्य लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी मौके से भाग निकले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
फौजी की पत्नी के साथ दुष्कर्म में दो पर रिपोर्ट