फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डेयरी प्रबंधक पर युवक ने आफिस में घुस कर किया जान लेवा हमला,रिपोर्ट

डेयरी प्रबंधक पर युवक ने आफिस में घुस कर किया जान लेवा हमला,रिपोर्ट

Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
डेयरी प्रबंधक पर युवक ने आफिस में घुस कर किया जान लेवा हमला,रिपोर्ट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में संचालित आनंदा दूध डेयरी के प्रबंधक पर गांव के दूध कारोबारी ने साथियों संग आफिस में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मिलावटी दूध लेेने से इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।


कन्नौज जनपद के ठठिया निवासी अरविंद तिवारी (35) पुत्र राजाराम लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना में संचालित आनंदा दूध डेयरी में प्रबंधक है। शनिवार सुबह नौ बजे वह डेयरी के ऑफिस में बैठा था। तभी थाना क्षेत्र के ग्राम दौकलपुर गांव निवासी अनूप पांच साथियों के साथ आफिस में घुस गया। उसने प्रबंधक से गाली-गलौज की और दूध लेने का दबाव बनाने लगा। प्रबंधक ने दूध में मिलावट होने की बात कहकर लेने से मना कर दिया। इस पर उन लोगों ने प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन



कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल प्रबंधक को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रबंधक ने अनूप सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि आरोपी सिंथेटिक दूध का कारोबार करता है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डेयरी प्रबंधक पर ऑफिस में घुसकर किया हमला
- मिलावटी दूध लेने से इनकार पर कारोबारी ने साथियों संग घटना को दिया अंजाम
- छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed