फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पत्नी से सुलह न होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

पत्नी से सुलह न होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 29 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से सुलह न होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बावन(हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगदीशपुर में पत्नी की विदाई न होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


जगदीशपुर निवासी सौरभ उर्फ टोनू (22) पुत्र करुणेश सिंह ने शुक्रवार दोपहर बाद लगभग चार बजे घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बारे में बताया गया है कि सौरभ का विवाह एक वर्ष पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुईपुरी निवासी रीतू के साथ हुआ था।
विज्ञापन


विवाह के चार माह बाद रीतू ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सौरभ सुलह-समझौते का प्रयास कर रहा था। दो दिन पूर्व भी वह इसी के लिए ससुराल गया था। पत्नी साथ नहीं आई। परिजनों का कहना है कि वहां से वापस आने के बाद से सौरभ परेशान था। सौरभ फोटोग्राफी करता था। जगदीशपुर में ही उसने दुकान खोल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी की विदा न होने पर युवक ने फांसी लगाई
- लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed