फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दुकानदार को कार में बंधक बना नगदी लूटी

दुकानदार को कार में बंधक बना नगदी लूटी

Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार को कार में बंधक बना नगदी लूटी
पाली। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर चौराहे पर बुधवार को शाम एक दुकानदार को कार में बैठाने के बाद बदमाशों ने उससे 62 सौ की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश दुकानदार को भरखनी गांव के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है। एसओ पाली ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम अनंगपुर निवासी इतवारी पुत्र बूटी की अनंगपुर चौराहे पर चाय की दुकान व छोटा होटल है। इतवारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी दुकान पर लेटा था। इसी बीच पाली की ओर से एक कार आकर दुकान के पास रुक गई कार से उतरे युवकों ने ठेका खुलवाकर दारू दिलाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बताया कि उसके मना करने पर बदमाशों ने उसे जबरन कार में डाल लिया और कार लेकर चल दिए। रास्ते में उससे मारपीट कर जेब में रखे 62 सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद भरखनी गांव के पास उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया। किसी तरह वह दुकान वापस आया। बताया कि कार में सवार एक युवक को बार बार नन्हें के नाम से पुकार रहे थे। इतवारी के अनुसार उसने थाने पर तहरीर दी है। एसओ महेश पाल सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed