{"_id":"597b7dd04f1c1b29528b45fc","slug":"111501265360-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछौना में फिर बदमाशों की आहट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछौना में फिर बदमाशों की आहट
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के बाजार पूर्वी में बुधवार रात तीन घराें में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। उधर, गुरुवार रात भी कछौना बाजार में बदमाशों की आहट हुई। इस पर कस्बेवासी एकत्र हो गए और शोर मचा दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने काफी दूर तक कांबिंग भी कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
बुधवार रात बदमाशों ने पूर्वी बाजार में रामदास, शिवदेवी, और शिवप्रताप के घर को निशाना बनाया था। तीनों ही घरों में परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। लगभग पांच लाख रुपये के नकदी जेवर लूट लिए गए थे। पुलिस इस घटना का खुलासा करने का प्रयास तो कर रही है लेकिन फिलहाल कोई अहम सुराग पुलिस को नहंी मिल पाए हैं। इन सबके बीच गुरुवार रात भी कस्बे में बदमाशों की आहट हुई। आहट मिलने पर कस्बेवासी जाग गए। भीड़ एकत्र हो गई और शोर मचाया गया। कस्बेवासियों का कहना है कि इसके बाद वह लोग भाग गए। इसी बीच सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल नजीमुल हसन नकवी पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन मौके पर सिर्फ भीड़ मिली। भीड़ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने काफी देर तक कांबिंग कराई लेकिन नतीजा सिफर रहा।
- कछौना में फिर बदमाशों की आहट
- पुलिस ने कराई कांबिंग नहीं मिला कोई सुराग