{"_id":"5c2a584cbdec222c3562645b","slug":"101546278988-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनमऊ प्रधान के अधिकार सीज, कमेटी गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूरनमऊ प्रधान के अधिकार सीज, कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मल्लावां विकास खंड की ग्राम पंचायत पूरनमऊ के प्रधान नन्हेंलाल के अधिकार जिलाधिकारी ने सीज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत का संचालन करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। ग्राम प्रधान पर पांच लाख 67 हजार 101 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि जांच में हुई थी।
पूरनमऊ निवासी महेश शर्मा पुत्र वीरेंद्र कुमार ने शपथ पत्र पर जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत पूरनमऊ में कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की गई है। शिकायत को संज्ञान में लेकर डीएम पुलकित खरे ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरएस यादव से पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि 5 लाख 67 हजार 101 रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 9 कार्यों की विस्तृत जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम पुलकित खरे ने ग्राम पंचायत सदस्य रानी पत्नी उमेश कुमार, महावीर पुत्र रामस्वरूप और श्याम पुत्र राजेंद्र की कमेटी ग्राम पंचायत के कार्यों के लिए गठित कर दी है। ग्राम प्रधान नन्हेंलाल के अधिकार सीज कर दिए गए हैं।