{"_id":"580661f84f1c1b1030702a62","slug":"100-warranty-desired-and-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 वांछित व वारंटी जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 वांछित व वारंटी जेल भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, गिरफ्तार किए गए वांछित व वारंटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नवागत एसपी के निर्देश पर सोमवार रात जिले के कोतवाली व थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर वांछित और वारंटियों की धर पकड़ हुई। अभियान में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को चार्ज संभालते ही एसपी राजीव मेहरोत्रा ने जिले में अपराध नियंत्रण की कोशिश चालू कर दी है। उनके निर्देश पर सोमवार रात जिले के सभी कोतवाली व थाना क्षेत्र के तहत वांछित और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने अभियान के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। एएसपी ने बताया कि अभियान में 25 वांछित और 75 वारंटी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
जिसमें शहर क ोतवाली में 7, देहात कोतवाली में 5, सुरसा में 3, बघौली में एक, बिलग्राम में 3, मल्लावां में 9, माधौगंज में 3, सांडी में 4, संडीला में 3, कासिमपुर में 7, अतरौली पुलिस ने 11, कछौना में 5, शाहाबाद में 2, पाली में तीन, पचदेवरा में 2, मझिला 3, हरपालपुर 4, अरवल 2, लोनार 3, बेहटा गोकुल एक, हरियावां 2, टड़ियावां 5, पिहानी में 6 तथा बेनीगंज क ोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों क ो गिरफ्तार किया।
एसएसपी ने बताया कि अभियान में सुरसा पुलिस ने मढ़िया के सौंतेरा निवासी विरेंद्र पुत्र सोने पासी को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।