{"_id":"5eaafc588ebc3e90294c327c","slug":"crime-news-in-hardoi-hardoi-news-knp557816620","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची होने पर मां ने ही किया गला दबाने का प्रयास, देवर की तहरीर पर जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची होने पर मां ने ही किया गला दबाने का प्रयास, देवर की तहरीर पर जांच शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुत्री होने की जानकारी मिलने पर प्रसूता ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उसे संभाला। महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता भी की। प्रसूता के देवर ने कोतवाली में पूरे मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की सुबह 10 बजेे उसने पुत्री को जन्म दिया। महिला के देवर के मुताबिक पुत्री होने की जानकारी पर महिला ने नवजात का गला दबाने का प्रयास किया। वहां मौजूद नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध जताया और बच्ची को बचा लिया। इस पर महिला ने नर्स के साथ भी अभद्रता की।
महिला के देवर ने यूपी 112 पर फोन किया, तो पुलिस टीम पहुंची और महिला को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इस पर भी महिला नहीं मानीं तो देवर ने कोतवाली में घटना के बारे में तहरीर दी। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। सीएचसी में तैनात डॉ. संजय सिंह ने भी बताया कि महिला ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भी अभद्रता की है।