{"_id":"610049eb8ebc3ef75859a96e","slug":"crime-hardoi-theft-hardoi-news-hardoi-news-knp642787319","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से नगदी व कपड़े चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों से नगदी व कपड़े चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चोरों ने सोमवार की रात कस्बे में एक ही मकान में स्थित कपड़े की दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर दोनों दुकानों से नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर जाकर जांच की।
कोथावा कस्बा निवासी अकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक मकान कस्बे में अतरौली रोड पर है, जिसमें दो दुकानें हैं। एक दुकान में वह और दूसरी दुकान में उसके चाचा मोहम्मद हनीफ कपड़े का व्यवसाय करते हैं। बताया कि सोमवार की रात वह और उसके चाचा दुकान बंद के घर के चले गए थे।
देर रात छत के रास्ते मकान के पिछले हिस्से में पहुंचे चोरों ने एक-एक कर दोनों दुकानों के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर रखी नगदी समेत कपड़े आदि चुरा ले गए। बताया कि सुबह वह और उसके चाचा अपनी अपनी दुकान खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा था। बताया कि चोर उसकी दुकान से दो हजार रुपये व 15 हजार रुपये के कपड़े व चाचा की दुकान से चार हजार रुपये व पांच हजार रुपये की कीमत के कपड़े चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कस्बा चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।