{"_id":"60f1c01a8ebc3ee59c071df4","slug":"crime-hardoi-theft-hardoi-news-hardoi-news-knp640612274","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से जेवरात व राशन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से जेवरात व राशन चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सैदनाखेड़ा के मजरा सौतेरां गांव में बुधवार की रात चोरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर जेवरात व राशन चुरा लिया। सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद मकान मकान मालिक मौके पर पहुंच गई और पुलिस को तहरीर दी।
सुरसा थाना क्षेत्र के सैदनाखेड़ा मजरा सौतेरा गांव निवासी सुनैना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पति और बच्चों के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करती है। गांव के मकान में ताला पड़ा हुआ था। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने छत पर से देखा की घर के कमरे का गेट खुला पड़ा है और कपड़े व सामान बिखरा पड़ा है। इसकी सूचना पड़ोसियों ने उन्हेें दी। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को वह चंडीगढ़ से लौटी है।
बताया कि घर के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर अलमारी में रखी एक जोड़ी पायल, बिछुआ समेत अन्य जेवर व दो बोरी सरसों चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।