{"_id":"619a95de986cc3753a14a46d","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp665323659","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे पर लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे पर लटकता मिला किसान का शव
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली में शनिवार की देर रात किसान का शव घर कमरे में छत के कुंडे में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली निवासी दिनेश (40) खेती करता था। शनिवार की देर रात दिनेश का शव घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। कमरे के अंदर पहुंची पत्नी सरोजनी ने शव लटकता देखा, उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि दिनेश के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे, चार बेटियां हैं।
परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।