{"_id":"60fefbe38ebc3edd3a27ffe2","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp6425866156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंग में रविवार की रात नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह उसका शव फांसी पर लकटता मिला। सुबह शव लटकता देख घटना की जानकारी परिजनों को हुई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पेंग निवासी सूरज का विवाह दो महीने पहले ही टड़ियावां कस्बा निवासी रामनरेश की पुत्री अनूपा (20) के साथ किया था। रविवार की रात अनूपा ने मकान के अंदर बने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह सूरज ने अनूपा का शव फांसी पर लटकते देखा तो घटना की जानकारी अन्य परिजनों के साथ अपने ससुरालीजनों को भी दी। सूचना पर रामनरेश भी मौके पर पहुंच गया। रामनरेश ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए। रामनरेश का कहना है कि अनूपा का मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण खुदकुशी की है। सुरसा थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर निवासी अलका (18) रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। दो भाइयों में अकेली बहन थी। घटना के कारणों को लेकर परिजन कुछ नहीं बता पाए। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।