फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,sucide,hardoi news

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 19 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,sucide,hardoi news
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में घरेलू कलह में युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार देर रात उसका शव मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी ज्योती (24) का एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर भाई से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर ज्योती सहेली के घर चली गई थी। मां के समझाने पर रविवार की शाम वह घर वापस आ गई थी। इसके कुछ देर बाद ही उसने कमरे में जाकर दुपट्टे से फांसी लगा ली। कमरे की तरफ गए परिजनों ने शव लटकता देखा, तो चीख पुकार मच गई। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ज्योति के पिता इंद्रपाल की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। दो भाई बहनों में ज्योती बड़ी थी। सदर चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घरेलू कलह में युवती ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed