{"_id":"60edd0a28ebc3ecadd63f90b","slug":"crime-hardoi-sucide-hardoi-news-hardoi-news-knp6400142166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से परेशान युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। ग्राम दखिनहार मजरा मीरनगर अजिगवां निवासी एक युवक ने मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस घरेलू विवाद के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दखिनहार मजरा मीरनगर निवासी तिवारी (45) ने मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि तिवारी विवाहित था, उसके पांच बेटियां हैं। वह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की सुबह वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। इस बीच गांव के बाहर उसका शव फांसी पर लटका मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाने की बात सामने आई है। पता चला है कि मंगलवार की सुबह विवाद होने के बाद ही घर से निकला था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।