{"_id":"60198ca58ebc3e2d663415cc","slug":"crime-hardoi-police-hardoi-news-hardoi-news-knp6095116104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्ष हत्याकांड में हीलाहवाली पर संडीला कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्ष हत्याकांड में हीलाहवाली पर संडीला कोतवाल लाइन हाजिर
विज्ञापन
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में हीलाहवाली के आरोप में एसपी अनुराग वत्स ने संडीला कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है।
संडीला कोतवाली क्षेत्र के पडरी में 13 जनवरी की रात भूमि संबंधी विवाद में मारपीट हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामचंद्र (35) की 18 जनवरी की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट के अगले दिन गांव निवासी सुरेंद्र की तहरीर पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके परिजनों समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जबकि वास्तविक रूप से भाजपा के बूथ अध्यक्ष व उसके परिजनों को चोटें आईं थीं। बूथ अध्यक्ष की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। मृतक के भाई की तहरीर पर सुरेंद्र, उसके भाई राजेंद्र, पिता श्रीराम, मां उमा देवी और राजेंद्र की पत्नी निर्मला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी प्रकरण में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर तत्कालीन सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव को संडीला से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया था। अब इस मामले में कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात सुरेश मिश्रा को संडीला का कोतवाल बनाया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई थी, इसमें संडीला कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला के स्तर से हीलाहवाली होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।