{"_id":"615358298ebc3e0a0c3baee2","slug":"crime-hardoi-news-knp6550607110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में घुसे चोर, शोर मचाने पर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में घुसे चोर, शोर मचाने पर भागे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली कस्बा में मोहल्ला सराय सैफ में स्वास्थ्यकर्मी के बंद मकान में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर चोर दीवार फांदकर गर्रा नदी के ओर भाग गए। चोरों की दस्तक से मोहल्लेवासी रात भर छतों पर बैठकर रतजगा करते रहे। पुलिस की रात्रि गश्त न होने से मोहल्लेवासियों में आक्रोश है।
पाली कस्बा के मोहल्ला सराय सैफ निवासी अनुपम त्रिवेदी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कार्यरत हैं। वहीं परिवार के साथ रहते हैं, जबकि यहां बना मकान बंद रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक वे त्योहार पर घर आते हैं।
सोमवार की रात बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। पड़ोसियों को मकान में किसी की आहत मिली, शक होने पर छत पर गए पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इससे पहले चोर दीवार फांदकर खेतों के रास्ते गर्रा नदी की ओर भाग गए।
विज्ञापन
वहीं मोहल्ले में चोरो की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि घटना संज्ञान में है, लेकिन किसी ने घटना की सूचना नहीं दी है।