{"_id":"60db532a8ebc3e2987201357","slug":"crime-hardoi-news-knp6372515129","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत,हत्या का आरोप
विज्ञापन
पचदेवरा (हरदोई)। गांव पिपरिया में सोमवार की शाम नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
लखीमपुर जिले के बरखेरा खुर्द गांव निवासी सुमन (25 ) की शादी दो मई को पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी विवेक के साथ हुई थी। सोमवार की शाम सुमन की ससुराल में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके से पिता पूरन सिंह अन्य परिजनों के साथ पहुंचे।
पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।