फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

बालू की ओवरलोडिंग पर दौड़े खनन निरीक्षक

Tue, 26 Nov 2019 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
crime
हरदोई। शाहजहांपुर रोड पर बालू का ओवरलोड ट्रक खड़ा होने की जानकारी मिलने पर खनन निरीक्षक अमित रंजन मौके पर पहुंच गए। ट्रक एक परिसर में खड़ा मिला। मौके पर पहुंचे खनन निरीक्षक जांच कर रहे थे, इसी बीच ट्रक मालिक ने ट्रक का डाला खुलवा ट्रक में लोड माल खाली कराना शुरू कर दिया। खनन निरीक्षक व स्टाफ ने विरोध किया तो मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। इस पर खनन निरीक्षक ने एआरटीओ दीपक शाह को सूचना देेकर मौके पर बुला लिया, लेकिन वह भी ट्रक आधे से ज्यादा खाली हो चुके होने की बात कहकर वापस चले गए। खनन निरीक्षक ने बताया कि नियमत: बालू और मौरंग आदि की ओवरलोड गाड़ियों समेत रॉयल्टी न जमा किए जाने के मामले में वाहन को पकड़कर संबंधित थाने पहुंचाया जाता है। इसके बाद वाहन सीज किया जाता है। बताया सुबह सूचना मिलने के बाद जब वह पहुंचे तो ट्रक से बालू अनलोड की जा रही थी, इस लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। खनन निरीक्षक अमित रंजन ने बताया कि इससे कुछ दूर पहले ही वहां से कुछ दूरी पर मौरंग की ओवरलोड गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसे कोतवाली देहात ले जाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed