{"_id":"5dcda5a68ebc3e54ab569041","slug":"crime-hardoi-news-knp5258381126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से बोली प्रेमिका : मैंने ही तमंचे से मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से बोली प्रेमिका : मैंने ही तमंचे से मारी थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती चार नवंबर को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में प्रेमिका ने खुद ही तमंचे से युवक को गोली मारने की बात कही।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा निवासी रामसुंदर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र प्रताप विक्रम सिंह की चार नवंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव पांच नवंबर को खेत में पड़ा मिला था। मृतक के पिता ने पड़ोसी गांव जनकपुरवा निवासी रामकिशोर पांडेय उर्फ लाला पुत्र मेवाराम, उनकी पुत्री नेहा और पुत्र विपिन पांडेय के विरुद्ध प्रेम प्रसंग में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। हरपालपुर कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि गुरुवार को लमकन तिराहा के निकट से नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल के मुताबिक नेहा के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद हो गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में नेहा ने बताया कि उसने ही तमंचे से रामसुंदर सिंह को गोली मारी थी। कोतवाल ने बताया कि काफी पूछने पर भी हत्या किए जाने का कारण नेहा ने नहीं बताया, लेकिन बार-बार यह दोहराती रही कि गोली उसी ने मारी है।