फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime

शिक्षक की हत्या का खुलासा, दो दबोचे गए

Sun, 27 Oct 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
हरदोई/पिहानी। पिहानी कोतवाली पुलिस ने नौ माह पहले हुई शिक्षक की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के प्रयास में हत्या होने की जानकारी देते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के छिबरामऊ निवासी शिवकुमार गुप्ता निपनिया प्राथमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षक के पद पर तैनात थे। 29 जनवरी को हर्रेया नहर पटरी पर शिवकुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्कूल सेे घर जाते समय दिनदहाड़े घटना होने से खलबली मच गई थी। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पा रही थी। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पिहानी कोतवाल एसपी शुक्ला, जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मोहम्मद कय्यूम, सिपाही केके तिवारी, राजबहादुर हर्रैया नहर पुल के पास गश्त पर थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक की लाइट चमकने पर पुलिस नहर पटरी पर पहुंची तो वहां बाइक सवार युवक वापस जाने की हड़बड़ाहट में गिर गए। हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम इश्तिखार पुत्र मोहम्मद शेर निवासी ग्राम पंडरवा किला और जीशान पुत्र रशीद निवासी छिपीटोला कस्बा पिहानी बताया। पूछताछ में इश्तिखार ने बताया कि 29 जनवरी को शिक्षक शिवकुमार गुप्ता से लूटपाट की कोशिश में तमंचे से गोली चल गई थी। शिक्षक की गोली लगने से मौत हो गई थी। एसपी ने बताया कि कई अन्य घटनाएं भी इन दोनों की हैं। इनकी निशानदेही पर चार बाइक, अलग-अलग स्थानों पर की गई वारदातों में लूट व चोरी का माल, अभिलेख और 5250 रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहानी कोतवाल एसपी शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान इश्तिखार ने यह भी बताया कि शिक्षक की तमंचे से गोली चलने के कारण मौत हो जाने पर वह हेलमेट लगाकर अपनी बाइक से फरार हो गया था। हर्रेया पुल होते हुए वह अपने गांव पंडरवा किला चला गया था। इश्तिखार ने पुलिस को यह भी बताया कि उस घटना में वह जिस बाइक पर सवार था, उसने उसे दोबारा इस्तेमाल ही नहीं किया। बाइक घर में ही खड़ी रही। अब पुलिस ने उक्त बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed