फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi news

पुलिस टीम पर पथराव में दंपति समेत पांच पर रिपोर्ट

Thu, 14 May 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi news
मल्लावां। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में पुलिस टीम के साथ मारपीट और पथराव के मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर पर दंपति सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अज्ञात लोगों को भी घटना में शामिल होना बताया गया है, लेकिन इनकी संख्या का उल्लेख नहीं है। बुधवार देर रात डीएम और एसपी ने भी मटियामऊ का निरीक्षण कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

10 मई को महाराष्ट्र से लौटे मटियामऊ ग्राम पंचायत के बल्लीपुर निवासी युवक को 11 मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद पूरी ग्राम पंचायत को सील कर दिया गया था और घर-घर दस्तक देकर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को थर्मल स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद भी गांव में घूम रहे लोगों को चौकी प्रभारी राघौपुर मुईन अहमद खान, सिपाही अशोक कुमार और वीर सिंह व होमगार्ड सुशील ने घरों के अंदर जाने को कहा था। इस पर कुछ लोगों ने चबूतरे पर पड़े लाठी-डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया था। शोर सुनकर आसपास के घरों की महिलाओं ने छत से पथराव भी किया था। पुलिस ने पूरे मामले में राघौपुर चौकी प्रभारी मुईन अहमद खां की तहरीर पर तरीक पुत्र रशीद, उनकी पत्नी अफरोज, भाई शफीक, शहबाज पुत्र अतीक और नसरीन पत्नी शकील समेत अज्ञात लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से मारपीट करने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तरीक, उनकी पत्नी अफरोज, शहबाज पुत्र अतीक और नसरीन पत्नी शकील को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव को देखते हुए दो उपनिरीक्षक समेत 11 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। घटना की जानकारी पर बुधवार देर रात डीएम पुलकित खरे और एसपी अमित कुमार ने एसडीएम बिलग्राम कपिलदेव यादव और सीओ एसआर कुशवाहा के साथ गांव का भ्रमण किया। इस दौरान निर्देश दिए कि गांव के सभी रास्ते पूरी तरह से लॉक कर दें। कोतवाल को निर्देश दिए कि गांव में समय-समय पर पुलिस के साथ पैदल मार्च करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed