{"_id":"606dfc1c8ebc3e8c8e61cbb7","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp622159340","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बाग में पड़ा मिला ऑटो चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बाग में पड़ा मिला ऑटो चालक का शव
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागामऊ निवासी ऑटो चालक का शव बुधवार को बावन मार्ग पर मम्मरपुरवा में एक बाग में पड़ा मिला। शव के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी और इस रस्सी का एक टुकड़ा पेड़ से लटक रहा था। पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने एक करीबी रिश्तेदार पर ही हत्या किए जाने की आशंका जताई है, लेकिन तहरीर नहीं दी है।
ग्राम नागामऊ निवासी सौरभ द्विवेदी (29) गांव में रहकर खेती करता था। पिछले लगभग चार माह से वह हरदोई शहर के मोहल्ला नुमाइश पुरवा में एक करीबी रिश्तेदार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। शहर में ही रहकर वह ऑटो चलाता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह रेलवेगंज में अपने ताऊ के मकान में था। इसी दौरान उसके पास किसी का फोन आया तो वह फोन घर पर ही छोड़कर चला गया। इसके बाद शाम तक उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे ग्रामीणों ने पुलिस को मम्मरपुरवा में युवक का शव पड़े मिलने की सूचना दी, तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तलाशी ली, तो शव के पास आधार कार्ड मिला और इसी के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली। सौरभ के परिवार में पत्नी राधिका है। विवाह पांच वर्ष पहले हुआ था, लेकिन कोई बच्चे नहीं हैं। सौरभ चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सौरभ का शव देखकर पिता माधौराम और मां शशिकला बदहवास हो गए। परिजनों ने साथ में रहने वाले करीबी रिश्तेदार पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।