फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,loot,hardoi news,pickup

पिकअप लूटकर चालक की हत्या, शव खेत में फेंका

Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,loot,hardoi news,pickup
पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
शाहाबाद (हरदोई)। 22 जनवरी की रात शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से पिकअप समेत लापता चालक की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिकअप लूटने के बाद करीबी ने ही चालक की गला दबाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पिकअप शाहजहांपुर जिले के निगोही में अलग-अलग हिस्सो में बेच दी गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली व कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर इब्नेजई निवासी संजय कुमार (27) वाहन चालक था। करीब 15 दिन से मोहल्ला पठकाना निवासी मुकेश शुक्ला की पिकप चला रहा था। 22 जनवरी की रात ग्राम फिरोजपुर खुर्द निवासी रामू ने संजय को फोन कर 1500 रुपये भाड़े पर सामान ले जाने के लिए ग्राम परियल बुलाया था। इसके बाद संजय का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। कोई सुराग न मिलने पर पिकप मालिक मुकेश शुक्ला ने 24 जनवरी को घटना की जानकारी और तहरीर शाहाबाद कोतवाली में दी। इस पर शाहाबाद कोतवाल शिवशंकर सिंह ने संजय की मां रूपकली को बुलाकर जानकारी ली थी। पुलिस ने रूपकली की तहरीर पर संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। रूपकली ने पुलिस को बताया था कि 22 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे उसकी बात संजय से हुई थी। तब उसने बताया था कि वह परियल पहुंच गया है। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। शंका होने पर पुलिस ने रामू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना खुल गई। रामू ने पुलिस को बताया कि उसने साथी चांद निवासी रुकनपुर हुसैनपुर थाना रोजा जिला शाहजहांपुर के साथ मिलकर पिकअप लूट ली और संजय की गला दबाकर हत्या कर दी। संजय का शव ग्राम हिरौली कुतुबनगर के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने इसकी आला अफसरों को जानकारी दी। शाम को एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ शाहाबाद राकेश वशिष्ठ भी कोतवाली पहुंचे और रामू की निशानदेही पर गन्ने के खेत से संजय का शव बरामद कर लिया। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि लूटी गई पिकअप को शाहजहांपुर के निगोही के मोहल्ला खलिया निवासी मोहम्म्द शादाब को बेच दिया। यहां पिकप काटी गई। मोहम्मद शादाब को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे मुख्य वजह चांद और रामू भी पिकअप चलाते हैं। चांद की पिकअप पुरानी हो गई है, जबकि मुकेश ने 28 दिसंबर को ही पिकअप खरीदी थी। चांद की पिकअप नई करने के चक्कर में रामू ने घटना को अंजाम दिया और चांद भी इसमें शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed