{"_id":"637fb74adc0fdd439648b86c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp7300690187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चाचा की हत्या में फरार, दो भतीजे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चाचा की हत्या में फरार, दो भतीजे गिरफ्तार
विज्ञापन
पिहानी। तीन दिन पहले जमीन के टुकड़े के लिए चाचा को पीट पीटकर मार डालने के आरोपी दो भतीजों को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त दो लाठियां बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सरसवां गांव निवासी राम नरेश (55) की 21 नवंबर की रात उसके भतीजों ने भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बचाव में उसके दो पुत्रों नरवीर व संदीप को भी पीट पीटकर घायल कर दिया था। मामले में मृतक के पुत्र अमित पाल ने तीन भतीजों समेत छह लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के बाद आरोपी फरार थे।
गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बस स्टैंड से राम निवास व राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त दो लाठियां बरामद कीं। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।