{"_id":"637fb59dee140b1313099e87","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp730067184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन ने बाइक में टक्कर मारी,युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन ने बाइक में टक्कर मारी,युवक की मौत
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में कोथावां-संडीला मार्ग बुधवार की रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा के मोहल्ला कायस्थ टोला निवासी राहुल तिवारी (30) बुधवार को बाइक से लखनऊ दवा लेने गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। संडीला- कोथावां मार्ग पर हुलासपुर माइनर के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर, से निकली पुलिस ने सड़क पर शव पड़ा देखा।
पुलिस ने शव का कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी उमा के अलावा एक बेटी है। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।