{"_id":"636e9ca37631e438f954a128","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp72781527","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग के किनारे प्रगति नगर के पास मजदूर का शव पड़ा मिला। सिर व पैर-हाथ में चोटों के निशान थे। परिजन ने शराब के ठेके पर कुछ लोगों से विवाद होने पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी संजय (28) संडीला स्थित प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। दीपावली से घर पर ही था। गुरुवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा।
शुक्रवार की सुबह उसका शव मोहल्ला से कुछ दूरी पर लखनऊ-दिल्ली रेलवे मार्ग के किनारे पड़ा मिला। रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन के मुताबिक संजय के सिर चोट का निशान थे। एक हाथ और पैर टूटा था। उसकी फटी शर्ट ठेके के पास पड़ी मिली।
विज्ञापन
परिजन ने बताया कि गुरुवार की शाम ठेके पर कुछ लोगों का संजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। परिजन ने उन्हीं लोगों पर संजय की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। वह अविवाहित था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
जीआरपी प्रभारी रेहान खान ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।