{"_id":"635ec194daa05f1c176fefce","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp725724914","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में ऑटो चालक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सांडी थाना क्षेत्र के काईमऊ निवासी राजू (23) मुंबई में ऑटो चलाता था। शनिवार की देर रात बाइक से दोस्त मजीद (25) के साथ सांडी तरफ जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज गांव के पास सामने से आए दूसरे बाइक सवार सांडी के पिंडारी गांव निवासी नीलेश (25) की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजू की मौके पर मौत हो गई। मजीद और नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजन को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि राजू के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और बेटा है। वह कुछ दिन पहले मुंबई से गांव आया था।
विज्ञापन
कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। तेज रफ्तार के कारण हादसा हो गया।