{"_id":"635ec1ed4668270fd9156be7","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp7257248115","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में खेत में मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में खेत में मिला छात्र का शव
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बेल हैया गांव के खेत में रविवार की सुबह छात्र का शव पड़ा मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। गांव में हत्या की चर्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बेल हैया गांव निवासी सुनील (22) कक्षा 12 का छात्र था। गांव में उसके दो मकान हैं। पिता सियाराम के मुताबिक शनिवार की देर शाम वह खाना खाकर दूसरे मकान पर सोने की बात कहकर निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित एक खेत में उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। सुनील के पिता ने रंजिश से इन्कार किया है। वे घटना के बारे कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
गांव में सुनील की हत्या होने की चर्चा है। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि सुनील के पिता और चाचा से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।