{"_id":"60f9b3b38ebc3e6d18484a9c","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-rashan-hardoi-news-knp641808873","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तांगे पर लदा खाद्यान्न पकड़ा, पूर्ति निरीक्षक ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तांगे पर लदा खाद्यान्न पकड़ा, पूर्ति निरीक्षक ने की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हरियावां के मसफना गांव के लोगों ने अनाज लदे तांगे को रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक तांगे पर लदा राशन कोटे का था, जो कि कालाबाजी के लिए जा रहा था। पुलिस तांगे व राशन को थाने ले आई। दोपहर में पूर्ति निरीक्षक शाहाबाद कौशलेंद्र कुमार ने मसफना के उचित दर विक्रेता के यहां पहुंच कर स्टाक की जांच की। जांच में स्टाक सही पाया गया।
गुरुवार की सुबह एक व्यापारी मसफना गांव से तांगे पर अनाज लेेकर जैस ही गांव के बाहर निकला, कुछ ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। ग्रामीणों ने तांगे पर सरकारी राशन लदा होने व उसे कालाबाजारी के लिए ले जाए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और तांगे व राशन को थाने ले गई।
पुलिस से सूचना मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने थाने पर पहुंच कर बरामद माल की जांच की। बरामद गेहूं खुली हुईं बोरियों में लदा पाया गया, जिसके सरकारी होने की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इधर, शाहाबाद के पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार ने मसफना गांव पहुंच कर उचित दर विक्रेता के यहां अनाज का स्टाक जांचा। पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि स्टाक दुरुस्त मिला है। जांच में पता चला है कि माल एक छोटे व्यापारी का है, जो उसने अलग-अलग ग्रामीणों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खरीदा है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि अभी अनाज पुलिस के कब्जे में है। पूर्ति विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।