फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,hardoi news

युवती से छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षो में मारपीट, एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,hardoi news
भरावन। युवती से छेड़छाड़ किए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवती के परिजनों व तीन आरोपियों में मारपीट हो गई। एक आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता समेत दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं युवती का कहना है कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम वह खेत पर घास लेने जा रही थी। रास्ते में बाइक से आए गांव के तीन युवकों ने उसे रोक लिया और जबरन पास के एक खेत में ले गए। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पिता व दो अन्य लोग मौके पर आ गए। विरोध करने पर उसके परिजनों व आरोपियों में मारपीट हुई। मारपीट में एक आरोपी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दोनों साथी भाग गए। वहीं राहुल के भाई रोहित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुरुवार की शाम उसका भाई राहुल अपने दो साथियों के साथ बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति व उसके दो परिजनों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट की, जिसमें उसका भाई घायल हो गया। घायल भाई को इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित राहुल के भाई रोहित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed