{"_id":"6140b6a88ebc3ebead053776","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6521073195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार कस्बे में विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ससुर समेत छह पर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लोनार कस्बा निवासी ललिता सिंह उर्फ लाली (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता पाया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। गांव में रहने वाले लाली के पिता सूचना मिलने पर परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए।
बताया कि उन्होंने बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व गांव निवासी सतेंद्र के साथ की थी। ललिता का एक दो वर्ष का बेटा भी है। बताया कि बेटी के ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए ललिता को प्रताड़ित करते थे। बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि पिता सियाराम की तहरीर पर ससुर कृष्णपाल, चचेरे ससुर टुल्ले, नारायन, दरोगा, देवर मिथुन व नंद किरन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।