{"_id":"6137a4528ebc3e61d730cf38","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6507838138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव मलवा में संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति ने सांप के डसने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव मलवा निवासी अनिल का विवाह छह वर्ष पहले हरियावां निवासी जयराम की पुत्री रीना (26) के साथ हुआ था। गर्भवती रीना की तबीयत सोमवार की देर शाम अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन रीना को लखनऊ न ले जाकर इधर-उधर भटकते रहे, इसी बीच उसकी मौत हो गई। इस पर ससुराल वाले शव लेकर घर आ गए।
घटना की जानकारी मिलने पर रीना का भाई नवीन गांव मलवा पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। भाई का कहना है कि ससुराल वालों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल स्वच ऑफ मिले। मंगलवार की सुबह फिर से वह गांव मलवा पहुंचा तो पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नवीन ने संदिग्ध हालात देखते हुए पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, रीना के पति का कहना है कि सांप के डसने से मौत हुी है।
विज्ञापन
---