{"_id":"6137a3aa8ebc3e0e8d6f5e9e","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp650780922","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स लूटकर भागे बाइकर्स गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का पर्स लूटकर भागे बाइकर्स गिरफ्तार
विज्ञापन
लूट में इस्तेमाल बाइक के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर हर्रई नहर पुल के पास सोमवार को दोपहर बाइक सवार दो लुटेरे बाइक से पति के साथ जा रही महिला का पर्स झपट्टा मारकर छीनकर भाग गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर हमजा निवासी अनिल कुमार सोमवार की दोपहर बाद पत्नी रोली वर्मा के साथ बाइक से अपनी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर जा रहे थे। हरदोई-गोपामऊ मार्ग पर हर्रई नहर पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर रोली का पर्स छीनकर भाग गए।
वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गांव रावल के पास से बाइक सवार दोनों लुटेरों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम नसीम और सोनू निवासी गांव गरीबपुरवा मंगलीपुरवा फाटक देहात कोतवाली बताया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि इनके पास से एक मोबाइल, सोने का एक टप्स, पांच सौ रुपये और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया है।