{"_id":"612529c48ebc3e6ed2137cb6","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp647992166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने दस वर्षीय भाई के साथ घर में सो रही थी। जबकि वह बाहर कुछ दूरी पर मवेशियों के बने अहाते में लेटा था। बताया कि रात लगभग 11 बजे गांव का ही चंद्रभूषण (30) ने कुंडी खटखटाई, जिस पर बेटी ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर दो सौ मीटर दूर स्थित अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इधर, घर का दरवाजा खुला व बेटी को गायब देख परिजनों ने तलाश शुरू की तो डर के चलते आरोपी उसकी बेटी को गांव के ही एक मंदिर के पास छोड़ गया। वहां से घर वापस आई बेटी ने परिजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।